फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्ज में 6 लाख देकर सूदखोर ने वसूले 31 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र के एक सूदखोर ने सेंट जोंस कॉलेज के क्लर्क का जीना मुश्किल कर दिया। बीमारी में क्लर्क ने 6 लाख रुपये उधार लिए थे। बदले में सूदखोर ने डेबिट कार्ड रख लिया। आरोपी ने 10 फीसदी ब्याज के हिसाब से सूद सहित 31 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद डेबिट कार्ड से क्लर्क के खाते से रकम निकाल रहा है। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने एसीपी से गुहार लगाई। इस पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हन्ना गली, छीपीटोला निवासी डेनिस लाल बैनिट ने सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में पत्नी और बच्चों को गंभीर बीमारी से गुजरना पड़ा। मजबूरी में निवासी टीला नगला महादेव पीर, कल्याणी निवासी संजीव पारस से 6 लाख रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बदले में संजीव ने गारंटी के तौर पर उनका एटीएम कार्ड और पिन नंबर ले लिया था। वर्ष 2022 से अब तक वह आरोपी को करीब 25 लाख रुपये दे चुके हैं। इसके अलावा दो साल पहले 6 लाख रुपये भी पारस को दे दिए। इसके बावजूद वह जबरन वसूली जारी रखे हुए है।
पीड़ित ने बताया कि हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच उनका वेतन खाते में आना है। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी डेबिट कार्ड के जरिए रुपये निकाल लेता है। कई बार विरोध किया। इस पर संजीव पारस 3-4 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट से लेकर अभद्रता तक कर चुका है। तीन जून को रुपये निकालने से मना किया मगर वो नहीं माना। 20,500 रुपये निकाल लिए। मामले में संजीव पारस और 4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
सूदखोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। शाहगंज, सिकंदरा, कमला नगर, लोहामंडी आदि इलाकों में सूदखोर सक्रिय हैं। वह अधिक ब्याज पर रकम देते हैं। बदले में सोने के जेवरात और एटीएम रख लेते हैं। तब रकम की वसूली की जाती है। जब तक की सूद की रकम वापस नहीं हो जाती है। कई बार लोग सूदखोरों के जाल में फंसकर जान भी गवां चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें