फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत भवन के गेट से टकराया लोडिंग टेंपो, परिचालक की मौत, दूरा के पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का राशन लेकर पहुंचा था लोडिंग टेंपो

विज्ञापन
दूरा में पंचायत भवन के गेट से टकराया टेम्पो फतेहपुर सीकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा स्थित पंचायत भवन में बृहस्पतिवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र का राशन लेकर पहुंचा एक लोडिंग टेंपो भवन के मुख्य गेट से टकरा गया। गेट भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से परिचालक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मथुरा निवासी चालक करतार अपने साथी परिचालक धर्मवीर (35) निवासी पनवारी, थाना सिकंदरा के साथ लोडिंग टेंपो से गांव दूरा के पंचायत भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का राशन लेकर आया था। बताया गया है कि राशन उतारने के लिए टेंपो पंचायत भवन के गेट से अंदर प्रवेश कर रहा था, तभी वाहन गेट से टकरा गया। टक्कर लगते ही पंचायत भवन का गेट भरभराकर नीचे गिर पड़ा। परिचालक धर्मवीर गेट की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें