फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्य पकड़े, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पुलिस ने शनिवार सुबह स्टेशन रोड के नहर पटरी से एक लोडर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने लोडर वाहन और उसमें सवार 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शंकरपुरी निवासी अरविंद 7 नवंबर को आगरा गया था। जहां रामबाग से वह एक लोडर वाहन में बैठा। रास्ते में वाहन सवार लुटेरों ने उसकी जेब में रखे 16 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं उसके मोबाइल से अपने मोबाइल में 9 हजार रुपये और डलवाए। इसके बाद उसे मारपीट कर छोड़ दिया और वाहन को लेकर फरार हो गये। जिसकी पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित का एक भाई एसटीएफ लखनऊ में तैनात है। उसने थाना पुलिस से संपर्क कर मामले के खुलासे का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसने अपने भाई अरविंद को लुटेरों को पकड़ने के लिए मदद के लिए भी कहा।
इसी के तहत विगत तीन दिन से अरविंद प्रतिदिन आगरा जा रहा था। शनिवार को जब वह आगरा पहुंचा तो उसने पेठा खरीदा और उसी लोडर वाहन में बैठने लगा, लेकिन लुटेरे गैंग के सदस्य उसे पहचान गये और उसने उसे नहीं बैठाया। इसकी जानकारी अरविंद ने थाना पुलिस और आगरा की सर्विलांस टीम को दी। सूचना पर पुलिस टूंडला टोल टैक्स पर पहुंच गई और लोडर का इंतजार करने लगी। लेकिन लुटेरे इतने शातिर थे कि वे आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़ गये और नसीरपुर कट पर उतर कर शिकोहाबाद आ रहे थे। तभी सर्विलांस टीम ने गाड़ी और उनके मोबाइलों की लोकेशन ली तो रेलवे स्टेशन पर मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर लोडर वाहन को मय गिरोह के सदस्यों के सहित दबोच लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें