आगरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज का सजीव प्रसारण शनिवार शाम को लोहामंडी स्थित एक होटल में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम की जन-जागरूकता के लिए शुक्रवार को खंदारी रोड स्थित एक होटल में पोस्टर विमोचन किया गया।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव नम्रता दान ने कहा कि राहुल गांधी देश भर के युवाओं और जेन-जी की आवाज बन रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार हो रहे पेपर लीक और बेरोजगारी से छात्र हताश हैं, जिन्हें नई दिशा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता अश्विनी जैन, ताहिर हुसैन, सलमान कुरैशी, सतेंद्र दुबे, बुरहान शमसी, अनुज शर्मा, सतेंद्र मुद्गल, लखन सिकरवार आदि माैजूद रहे।