फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तारघर कार्निवल में शाम को उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
तारघर कार्निवल 
विज्ञापन
आगरा। मॉल रोड के तारघर मैदान में आयोजित विंटर वंडरलैंड कार्निवल में सोमवार शाम लोगों की भारी भीड़ पहुंची। बच्चों, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्निवल का आनंद लिया और खूब खरीदारी भी की।
विज्ञापन

कार्निवल में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के दुकानदारों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। गेमिंग जोन, फास्ट फूड, टावर झूला, सेल्फी पॉइंट, बुर्ज खलीफा, गोरिल्ला और मनोरंजन से जुड़े स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य कार्यक्रमों ने माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बनाया।
सहारनपुर के रजा ने बताया कि वह लकड़ी का फर्नीचर लेकर आए हैं, जिसे आगरा में खासा पसंद किया जा रहा है। कश्मीर से आए मुख्तार ने बताया कि पश्मीना भेड़ की ऊन से बनी शॉल, शूट आदि सामान लाए हैं। पिछली बार भी आए थे। साथ ही कश्मीरी ड्राई फ्रूट भी आए हैं।
विज्ञापन

कार्निवल में आगरा की दिव्या मुलानी पानीपत से क्रिस्टल पेंटिंग, रेजिन आर्ट लेकर आईं है। जिनके साथ लोग सेल्फी ले रहे है और खरीदारी में भी रुचि दिखा रहे हैं। खुर्जा से रियान क्रॉकरी लेकर आए हैं। दिल्ली से विक्रांत गुप्ता सोफा कम बेड लेकर आए हैं, जिसे आगरा के लोग खूब खरीद रहे हैं। केरल के प्रमोद में ड्राई फ्रूट हलवे की स्टॉल लगाई है। मेरठ के लाल संत की मशहूर नान खटाई भी मेले की मिठास बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें