फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, सड़क पर शव रखकर हंगामा

Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।आगरा फतेहाबाद मार्ग पर कछपुरा गांव के पास जाम लगाते ग्रामीणफोटो।फाइल फोटो राजेंद्र स्रोत
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर डौकी थाना क्षेत्र में गांव कछपुरा के पास शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक, कछपुरा निवासी राजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र माधव सिंह मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। घर के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। राजेंद्र की मौके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डौकी थानाध्यक्ष ने बताया हादसे के बाद परिजन मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहे थे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था। उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।



आठ बेटियों के सिर से उठा साया

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र अपने पीछे आठ बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छह बेटियां अभी अविवाहित हैं। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें