मैनपुरी। आगरा बाईपास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में परचून के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाए।
विज्ञापन
मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रवीण अग्रवाल दुग्ध उत्पाद, घी, रिफाइंड और परचून के थोक व्यापारी हैं। प्रवीण के अनुसार उनका एक गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर में है, जिसमें सुबह करीब पौने छह बजे आग लग गई है। पुलिस और दमकल को फोन किया। भीषण आग के चलते दमकल के कई वाहनों को बुलाना पड़ा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग में गोदाम में रखा माल जला है। गोदाम मालिक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।