फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकट मोचन दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
बड़े मंंगल पर पूजन 
विज्ञापन
आगरा। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़ा मंगलवार को ताजनगरी पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आई। माल सड़क स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर और प्रतापनगर स्थित बुर्जी वाला मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

माल सड़क स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों और विद्युत सज्जा से सजाया गया। मंगल आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक सुख-समृद्धि की कामना की। भजन गायक रजत शमसाबादी और बलवीर सिंह ने प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज ने कहा कि बड़ा मंगल सेवा और समर्पण का संदेश देता है, हनुमानजी की आराधना से सारे संकट दूर हो जाते हैं। इस दौरान श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, गोपाल शुक्ला, अमित कपूर, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार, टीकम सिंह, अजय, रामनिवास, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
बुर्जी वाला मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला
प्रतापनगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बुर्जी वाला में भी दूसरे बड़ा मंगल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। फूल बंगला सजाया गया। महंत जगदीश बाबू भगत और आकाश शर्मा के सानिध्य में सुंदरकांड का पाठ और महाआरती हुई। इस दौरान दीपक अग्रवाल, मनीष गोयल, अजीत बंसल, गौरव बंसल, नरेंद्र कुमार जेठा, अरुण धींगरा, अनिल, निधि बंसल, अनीता, उषा, शिवांगी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।

बड़े मंंगल पर पूजन 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें