आगरा। साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर युवक के खाते की जानकारी कर 73 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम सेल ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की। खाते में ट्रांसफर हुई रकम को फ्रीज कर वापस पीड़ित को दिला दी। ठगी के रुपये वापस पाकर पीड़ित का चेहरा खिल उठा।
पीड़ित प्रमोद कुमार ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत कर पुलिस को बताया कि उनके पास अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। बातों में फंसाकर उनसे बैंक खाते की पूरी जानकारी ले ली। फोन कटने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से 73 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। बैंक से मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। शुक्रवार को पुलिस ने उनके खाते में रुपये वापस करा दिए। संवाद