फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर में राशन लेकर 400 किमी की पदयात्रा पर निकला किसानों का जत्था

विज्ञापन
फोटो 2खेरागढ़ कस्बा के कागारौल रोड से से गुजरता हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन
खेरागढ़। सावन के पवित्र महीने में आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा मंगलवार शाम खेरागढ़ में देखने को मिला। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के अंतर्गत आने वाली ईसागढ़ तहसील के गांव भैंसरवास से 20 किसानों का एक जत्था ट्रैक्टर में राशन लेकर करीब 400 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा पर गोवर्धन के लिए निकला है। यह जत्था खेरागढ़, कागारौल और किरावली के रास्ते गोवर्धन पहुंचेगा।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे 12 अगस्त की सुबह यात्रा पर निकले थे। बृहस्पतिवार को गोवर्धन पहुंचने की उम्मीद है। वहां गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के बाद बिहारी जी के मंदिर में झंडा चढ़ाएंगे और बरसाना पहुंचकर राधारानी के दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु वापस अपने गांव लौटेंगे। यह उनकी चौथी पैदल गोवर्धन यात्रा है। जत्थे में शामिल सभी लोग किसान हैं। यात्रा के दौरान अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं। रात में जहां मंदिर मिल जाता है, वहीं विश्राम करते हैं। सुबह करीब चार बजे फिर पैदल यात्रा शुरू कर देते हैं और रात करीब दस बजे विश्राम करते हैं। जत्थे में चंद्रजीत यादव, हरिभान सिंह, राजू यादव, फूल सिंह यादव, देशराज, यशपाल, कुलदीप, संजीव, विनोद केवट और नन्हे आदि श्रद्धालु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें