फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा जोश और खेल भावना का धमाकेदार आगाज

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। युवा जोश, उत्साह, उमंग और खेल भावना का धमाकेदार आगाज हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसने दर्शकों को अंतिम गेंद तक रोके रखा। पहले मैच में टॉस जीतकर ताजगंज ने पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवर के मैच में ताजगंज की टीम 67 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलनगंज टीम 6 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दूसरे मैच में टॉस जीतकर खंदारी टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवर में 3 विकेट पर 261 रन बनाए। जवाब में कचहरी घाट टीम 6 विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में महानगर टीम ने 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जयपुर हाउस टीम 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। मैच की कमेंट्री अखलाक ने की।
विज्ञापन


अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे से सुल्तानपुरा और कमला नगर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच होगा। 2 मार्च को टूर्नामेंट के समापन के साथ होली मिलन समारोह और 23 मार्च को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान महामंत्री अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, मयंक गर्ग, मोहित अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कुणाल अग्रवाल, विभु सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें