फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंदरों के काटने से दो महिलाओं समेत बालिका घायल

Sun, 19 Jul 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली बंदरों के हमले में घायल सेवा निवृत शिक्षक राजन सिंह 70बर्ष
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बंदरों के काटने से दो महिलाएं और एक बालिका घायल हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज टीका लगवाया गया।
विज्ञापन


कस्बा पिनाहट के पूरनपुरा निवासी अनीता पत्नी प्रमोद और मंजू शुक्रवार को घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने काटकर दोनों को घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और डंडों की मदद से बंदरों को भगाया। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज की डोज लगाई गई। उधर, थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव अरनोटा निवासी आठ वर्षीय नेसी पुत्री नरेंद्र को घर के बाहर खेलते समय बंदर ने काट लिया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज टीका लगाया।
वहीं, किरावली तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा बाकंदा में बंदरों के काटने से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजन सिंह घायल हो गए। वह शुक्रवार शाम घर के बाहर खाट पर बैठे थे, तभी चार-पांच बंदरों ने उनके हाथ पर कई जगह काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली ले गए, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें