फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

Tue, 11 Mar 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा में एक जमीन और दुकान के फर्जी बैनामा की शिकायत पुलिस महानिदेशक डीजीपी से की गई थी। शिकायत पर आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला पंची निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधान जंगी सिंह ने आवासीय पट्टे आवंटित किए थे। सहमति के आधार पर पट्टा धारक उसके पिता रामस्वरूप सिंह ने पडुआ रोड से संपर्क मार्ग के कोने पर 28 फीट जमीन पर नींव भर कर एक दुकान बना ली थी। वह आरक्षी के पद पर कमिश्नरेट कानपुर नगर में तैनात हैं, जिस वजह से महीनों तक घर नहीं आ पाते थे। पिता रामस्वरूप सिंह भी बाहर नौकरी करते हैं, जिस वजह से गांव में आना जाना कम हो पाता था। उनकी मां खेती-बाड़ी व अन्य संपत्ति की देखरेख कर रही थी।
उनके चाचा जंगी सिंह ने भान प्रताप सिंह के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन का बैनामा अपनी पत्नी कमलेश कुमार के नाम करा दिया। इस संबंध में कई बार शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें