फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुद्ध पूर्णिमा पर निकली पदयात्रा, घर-घर चला यज्ञ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गायत्री शक्तिपीठ आंवलखेड़ा में धार्मिक और जन-जागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सद्बुद्धि और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। सुबह गायत्री शक्तिपीठ से प्रभात फेरी और पदयात्रा शुरू हुई जो आगरा-जलेसर रोड से होते हुए श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मस्थली पर पहुंचकर संपन्न हुई। ‘गृहे-गृहे यज्ञ अभियान’ के अंतर्गत घरों में सामूहिक रूप से गायत्री महायज्ञ आयोजित किए।
विज्ञापन

शक्तिपीठ परिसर में 9 कुंडीय यज्ञ-हवन कर विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र कल्याण की कामना की गई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, युग संगीत और दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया। युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर यज्ञ किट वितरित की। केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक चेतना और संस्कारों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक की धर्मपत्नी माधुरी द्विवेदी, दीनदयाल जी, सुरेश चंद्र यादव, जगदीश सिंह कुशवाहा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें