फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रसोई में लगी आग, घंटे भर तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं 

Fri, 15 Apr 2022 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फ्रिज का कंप्रेशर फटने से जब रसोई में आग लगी, तब घर में बच्चों के साथ महिलाएं मौजूद थीं। अचानक आग की लपटों को देख ये सभी घर  से बाहर निकलने की जगह ऊपरी मंजिल पर चले गए और वहां फंस गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिरहची में तीन मंजिला मकान में रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से रसोई में आग लग गई। घटना के दौरान परिवार की दो महिलाएं व तीन बच्चे मकान के ऊपरी हिस्से में फंस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और ऊपरी मंजिल पर फंसे महिला-बच्चों को करीब एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कासगंज रोड पर स्थित अब्दुल कलाम के मकान में यह हादसा हुआ। उस समय अब्दुल कलाम और उनके भाई अपने प्रतिष्ठानों पर जा चुके थे, जबकि दोनों की पत्नियां और तीन बच्चे घर में थे। सुबह करीब 8.30 बजे मकान की दूसरी मंजिल में आग की लपटें और धुएं के गुबार देख लोगों में भगदड़ मच गई।

पड़ोसियों ने की कड़ी मशक्कत 

आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। तब तक रसोई में रखा लगभग पूरा सामान जल गया। वहीं रसोई में रखा सिलिंडर आग की चपेट में आने से बच गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की।

साहसी युवाओं ने आग पर पाया काबू

मकान में आग लगने से भयभीत घर की महिलाएं व बच्चे दूसरी मंजिल पर भाग निकले, जिससे यह लोग वहां फंस गए। कस्बे के आधा दर्जन से अधिक साहसी युवक मकान में घुस गए, जिन्होंने अपने को सुरक्षित रखते हुए कड़ी मेहनत से पानी और अग्निशमक यंत्र के प्रयोग से आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें