फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेट्रोल पंप के पास परचून की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
पेट्रोल पंप के पास परचूने की दुकान में आग, जलकर राख़ हुईं दुकान
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के समीप बनी एक परचून की छोटी दुकान में बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक गणपत सिंह निवासी नगला बघेल, रायभा मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दुकान में रखा 30 हजार रुपये के परचून का सामान व लकड़ी से बनी दुकान राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

पीड़ित गणपत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके चलते आगजनी की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, पेट्रोल पंप में आग पकड़ने से बड़ा हादसा हो सकता था। थाना पुलिस ने बताया आग को बुझा दिया गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें