फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायलेट में गंदगी पर 20 हजार का जुर्माना

Thu, 25 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यात्री सुविधा कमेटी ने लिया कैंट, फोर्ट और राजामंडी स्टेशनों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड से आई यात्री सुविधा कमेटी ने बुधवार को स्टेशनों का जायजा लिया। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पेड टायलेट में गंदगी देख नाराजगी जताई। टायलेट संचालित कर रही फर्म पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। स्टेशनों पर आवारा पशुओं के विचरण के अलावा गंदगी और यात्री प्रतीक्षालयों में बदहाली पर अफसरों की फटकार लगाई।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य डा. अशोक त्रिपाठी, मोहम्मद इरफान अहमद, नागेश नम जोशी और एलपी जायसवाल ने सुबह 10 बजे आगरा कैंट स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया। यात्रियों से समस्याएं पूछीं। सुझाव मांगे। प्रतीक्षालय, विश्रामगृह, बुकिंग विंडो, वाटर वेडिंग मशीनों को देखा। कैंट स्टेशन पर कई बैंचों पर कुत्ते बैठे हुए थे। उन्होंने यात्रियों से पैसेंजर ट्रेनों में सफर में आ रही मुश्किलों के बारे में पूछा। आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बने पेड टायलेट में भारी गंदगी पर टीम के सदस्यों ने कहा कि जब शुल्क देकर भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो ऐसी फर्म को डिबार करें। फर्म पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए।

प्लेटफार्म पर खुली केबिल देखकर अफसरों से जवाब तलब किया। साइकिल और बाइकें देख पूछा ये प्लेटफार्म तक कैसे आए। टीम ने आगरा फोर्ट पर भी कई अनियमितताएं पकड़ीं। पार्सलघर के आसपास गंदगी पर नाराजगी जताई। राजा की मंडी स्टेशन पर पौधारोपण किया। शाम को डीआरएम के साथ बैठक कर ट्रेनों में सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीआरएम डीके सिंह, सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल, सीएमएस डा. जेपी उपाध्याय, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रामेश्वर मीणा, डीसीएम नीरज भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अवैध रूप से हिरासत में रखने पर नाराजगी
यात्री सुविधा कमेटी के सदस्यों ने आगरा फोर्ट जीआरपी थाने में हवालात में बंद एक व्यक्ति से बात की। उसने टीम को बताया कि उसे तीन दिन से हिरासत में ले रखा है। इस पर कमेटी के सदस्यों ने इंस्पेक्टर जीआरपी को फटकार लगाई। पूछा कि आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने क्यों पेश नहीं किया गया। इसी तरह स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंधों के नाकाफी होने पर रेल अफसरों से जवाब तलब किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें