फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे गंदगी देखने, स्मारक घूमकर चले गए

Thu, 25 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूरे शहर और सीकरी तक के रूट पर कूड़े के ढेर देखकर भी न रुके, न अफसरों को टोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल और मुगलिया राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में स्मारकों के पास गंदगी की शिकायतों पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले तो पर्यटन मंत्रालय के सचिव को आगरा भेजा। बुधवार को पीएमओ ने ताज से सीकरी तक के रूट पर गंदगी की शिकायतों की तहकीकात करने के लिए ओएसडी को भेजा, लेकिन वह स्मारकों को ही देखकर चले गए। स्मारकों के बाहर गंदगी के निरीक्षण के उलट वह नगर आयुक्त के साथ कार में ही बैठकर जायजा लेते रहे। हैरत की बात ये रही कि शहर में गंदगी के ढेर देखकर भी न तो वह रुके और न ही किसी अफसर को टोका।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी स्मारकों पर पर्यटकों से गंदगी के फोटो भेजने के लिए स्वच्छ भारत एप शुरू किया है। ताजमहल पर मई के महीने में सैकड़ों पर्यटकों ने आगरा में गंदगी के फोटो अपलोड किए तो प्रधानमंत्री कार्यालय हरकत में आया। फोटो प्रिंट लेकर पहले पर्यटन सचिव आगरा भेजे गए तो बुधवार को पीएमओ के ओएसडी अक्षय राऊत अंडर सेक्रेटरी के साथ ताजमहल पहुंचे। 

नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह के साथ एएसआई सीए मुनज्जर अली राऊत के साथ रहे। ताज पूर्वी गेट से आए ओएसडी ने पश्चिमी गेट पर नीम तिराहे तक का हाल देखा। उसके बाद कार में सवार होकर सीकरी चले गए। स्मारक साफ मिले तो उन्हें शहर की याद ही न आई। एमजी रोड, कोठी मीना बाजार, राम नगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक इन सभी जगहों पर कूड़े के ढेर कई जगह लगे हैं, लेकिन पीएमओ अफसर को गंदगी न नजर आ सकी। 
विज्ञापन


सीकरी में लंच किया
फतेहपुर सीकरी में पीएमओ से आए अक्षय राऊत ने आगरा गेट, गुलिस्तां पार्किं ग और जोधाबाई बुकिंग विंडो ही देखी और स्मारकों के अंदर भी नहीं गए, जबकि बुलंद दरवाजे से नीचे देखने पर कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दोपहर में लंच टाइम होने पर वह गुलिस्तां में भोजन करने के बाद दिल्ली चले गए। साथ चल रहे नगर आयुक्त ने पृथ्वीनाथ फाटक पर लाल सेना को हाथों में झाडू़ लेकर तैनात कर रखा था। दरअसल, रेलवे फाटक के कारण नगर निगम को डर था कि कहीं पीएमओ अफसर कार से उतरकर आसपास न देख लें, लेकिन नगर आयुक्त ने उन्हें असलियत से रूबरू ही नहीं कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें