फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 2 मिनट का फर्क…नहीं तो होता बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टेढ़ी बगिया में हाथरस मार्ग पर शुक्रवार की रात बड़ा हादसा होने से बच गया। रामबाग की ओर से गिट्टी से भरा डंपर बेकाबू होकर सड़क किनारे ढाबे में जा घुसा। हादसे से ठीक दो मिनट पहले ही ढाबे के कर्मचारी और ग्राहक वहां से हटे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ढाबा पलभर में मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटर चपेट में आ गई । ढाबा संचालक के अनुसार दुर्घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। डंपर के ढाबे में घुसने पर तेज धमाके की आवाज आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उस समय मौके पर ढाबे का स्टाफ आदि पांच लोग मौजूद थे, सभी सुरक्षित हैं।

ढाबा संचालक अंशुल प्रताप सिंह ने बताया कि टेढ़ी बगिया में राधे-राधे ढाबा करीब दो वर्ष से संचालित हो रहा है। रात करीब दो बजे ढाबा बंद करने की तैयारी चल रही थी। ग्राहक अंदर बैठकर खाना खा रहे थे और तंदूर पर रोटी बनाने वाले कर्मचारी समेत 5–6 लोग ठीक 2 मिनट पहले ही अंदर आए थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार डंपर ढाबे की दीवार तोड़ता हुआ भीतर घुस गया। डंपर पड़ोसी हाजी की खाली दुकान से टकराकर रुका, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर की चपेट में आकर ट्रांस यमुना निवासी गौरव का स्कूटर और और नाई की सराय निवासी भूपेंद्र बघेल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान अंशुल, उनके दादा सेवानिवृत्त दरोगा बाबूलाल, हेल्पर सूरज और दोनों ग्राहक भागकर बाहर निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई। टक्कर के बाद गैस सिलिंडर लीक होने लगा और आग की लपटें उठने लगीं थी। अंशुल ने तत्काल गैस पाइप काटकर सिलेंडर अलग किया, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें