फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कचहरी रोड पर नाश्ता कर रहे युवक पर जानलेवा हमला

Thu, 11 Sep 2025 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित एक ठेले पर नाश्ता कर रहे एक युवक पर हमला कर दिया गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 7 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे की है। आवास विकास कॉलोनी निवासी देव सिंह दोस्तों के साथ कचहरी रोड पर ठेले पर नाश्ता कर रहे थे। आशीष कुमार वहां नशे की हालत में आया और गाली-गलौज करने लगा। देव ने विरोध किया तो आशीष ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें देव घायल हो गए। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें