पिनाहट। थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरैठा के पास सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी, जिस पर सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस ने सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी बताया गया है। अपने पुत्र किशन लाल उम्र 48 वर्ष के साथ कस्बा पिनाहट निवासी सतपाल उम्र 65 वर्ष सोमवार को बाइक द्वारा खेड़ा राठौर के गांव नदगवां से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी पिनाहट-नदगवां मार्ग पर गांव उमरैठा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए।