फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दाऊदपुर में 25 लाख रुपये से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम दाउदपुर में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास करते चौधरी बाबूलाल विधायक
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विकासखंड फतेहपुर सीकरी के ग्राम दाऊदपुर में मंगलवार को 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान के साथ किया। आयोजित जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना और ग्रामीणों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, थान सिंह प्रधान, चंदन सिंह प्रधान, दीपचंद प्रधान, धर्म सिंह नेताजी, बलदेव, प्रेम पंडित, मगतू पूर्व प्रधान, हरिभान सोलंकी, दम्मो शर्मा, राजू शर्मा, दुष्यंत, राममूर्ति, सुनील प्रधान पाली, शिशु प्रधान कराही, देवेंद्र उर्फ कल्लन सरपंच सामरा, राजेंद्र सरपंच उत्तू, छिद्दी मास्टर सामरा, रोहित चाहर नहचानी, सोहन सिंह प्रधान नहचानी, विशाल और बंटी सामरा सहित अन्य गणमान्य लोग, ग्रामीण और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें