फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल की महिला पार्टनर के कत्ल के लिए एक करोड़ की सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होटल में 50 प्रतिशत की पार्टनर महिला की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिवंगत पार्टनर के बेटे ने एक करोड़ रुपये की सुपारी हरियाणा के युवक को दी थी। मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ताज रोड, आगरा कैंट निवासी हेमलता सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की रात 10:52 बजे एक अनजान व्यक्ति ने कॉल की। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुशील बताया। कहा कि वह उन्हें जानता है, एक बार मिल चुका है। उसने बताया कि आपके दिवंगत पार्टनर उदय सिंह के पुत्र अनुपम और पुत्रवधू गुंजन उसके पास आए थे। दोनों का संबंध होटल उदय विलास से है। एक करोड़ रुपये देकर उनकी हत्या की सुपारी दे रहे थे।
बातचीत की रिकार्डिंग उसके मोबाइल में है। हेमलता सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टनर उदय सिंह की मृत्यु के बाद उनका बेटा उनके नाम की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी को हड़पना चाहता है। उसके साथ सहयोगी गोविंद, बबलू, भानु, अशोक और अभय भी शामिल हैं। परिवार में उनके अलावा बेटा और बेटी हैं। हेमलता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के साथ किसी तरह की अनहोनी पर पार्टनर और उसके सहयोगी ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि जिस युवक ने कॉल कर जानकारी दी, वह हरियाणा का रहने वाला है। वह भी होटल का व्यवसाय करता है। उसे बुलाया जाएगा। बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं महिला ने भी रिकार्डिंग दी है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। सुपारी देने की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें