फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंटेनर पलटने से डिवाइडर और पोल टूटे, एक घंटे हाईवे जाम-

Thu, 26 Mar 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा। कटी पुल बीरई के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में बिजली के पोल और डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन




हादसा देर रात 2 बजे करीब हुआ। आगरा से ग्वालियर की ओर जा रहा एक भारी भरकम कंटेनर का चालक अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया और वहां लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों को उखाड़ता हुआ सड़क के बीचों-बीच पलट गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। कंटेनर के बीच सड़क पर पलटने और बिजली के पोल गिरने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही सैंया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से पलटे हुए कंटेनर को सड़क के किनारे करवाया और टूटे हुए खंभों को हटवाया। काफी मशक्कत के बाद सुबह होने से पहले यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें