फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान झूलेलाल अंतरराष्ट्रीय मेले में दिखा उत्साह और आस्था का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आस्था और सिंधी संस्कृति के प्रतीक भगवान झूलेलाल अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मेले का सोमवार को समापन हो गया। 26 और 27 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय मेले में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मेले की सफलता पर मेला संयोजक कमल छाबड़िया और अन्य पदाधिकारियों ने आगंतुकों व सहयोगियों का आभार जताया। पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि भगवान झूलेलाल के आशीर्वाद से आयोजन भव्य रहा। भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर मेले के संयोजक कमल छाबरिया, गिरधारी लाल भगतियानी, सूर्य प्रकाश, पार्षद सुनील करमचंदानी, विकास जेठवानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी, सोनू मदनानी, रोहित आयलानी, मुकेश वाधवानी और डॉ. अक्षत गोलानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें