ताज महोत्सव में पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल की प्रस्तुति के दौरान आगरा के ग़ज़ल गायक सुधीर नारायण के साथ झड़प हुई है। जिसके बाद पार्श्व गायिका ने अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शो बीच में ही छोड़ दिया।
घटना के बारे में जिले के डीएम आगरा गौरव दयाल ने बताया कि सुधीर नारायण एक गाने की रिक्वेस्ट करने स्टेज पर गए थे, जिसके बाद मामला बढ़ गया। मंच पर ही सुधीर नारायण और पलाश के बीच हाथापाई हुई। घटना के बाद पलक ने माफी मगवाने की बात कही। लेकिन डीएम के मनाने पर भी वो नहीं माने। डीएम के मुताबिक झगड़े की शुरुआत पलाश ने की थी।
घटना का वीडियो-