फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2148 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होलिकोत्सव पर्व पर चाकचौबंद व्यवस्थाएं करने की प्लानिंग पुलिस व प्रशासन ने कर ली है। जिले में 2148 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के होली वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


होली त्योहार की तैयारियां घर-घर में चल रहीं हैं। वहीं बाजारों में पापड़, चिस्प के साथ मावा क0ी डिमांड बढ़ गई। पुलिस प्रशासन की ओर से होली का त्योहार सौहार्द के साथ मनवाने की तैयारी चल रही है। होली पर हुड़दगिंयाें के प्रति पुलिस का रख सख्त रहेगा। प्रशासन एवं पुलिस ने थानेवार होली रखने के साथ दहन स्थलों का चिह्नांकन कर लिया है।

जिले में 2148 स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रशासन की मंशा होलिका दहन वाले स्थलों की निगरानी के लिए पुलिस की टीमों तैनात करने की है। । शहरी क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाले स्थान पर एक एसआई के साथ एक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कुछ स्थानों पर पीएसी के जवान तैनात होंगे। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस रहेगा। बाइक पर फर्राटा भरने वाले युवाओं को पुलिस रोकने का काम करेगी।
विज्ञापन


होलिका दहन के समय लगने वाली आग की घटनाएं रोकने के लिए फायर विभाग ने तैयारी कर ली है। चीफ फायर ऑफीसर जशवीर सिंह ने बताया कि जिले की सभी पांच तहसीलों में फायर ब्रिगेड के वाहन सक्रिय रहेंगे। फिरोजाबाद नगर में एक गाड़ी को एसपी सिटी कार्यालय के बाहर तथा दूसरी को कोतवाली उत्तर के पास रखा जाएगा। कार्यालय में दो पंप सैट के साथ एक गाड़ी रहेगी। सिरसागंज, टूंडला, शिकोहाबाद एवं जसराना में फायर टीम होली पर सक्रिय रहेगी। एफएसओ लाखन सिंह ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें