फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता का माहौल: चौधरी बाबूलाल

Sun, 28 Jun 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अराजकता का माहौल है। समाज का हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह बात शनिवार को फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल ने कही। बाद में राज्यपाल को संबोधित पत्र एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन को सांसद चौधरी बाबूलाल ने संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बना लें। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों से निपटा जाएगा। पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चारों ओर लूट मचा रखी है। पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने कहा कि मुआवजे के नाम पर लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। जिला महामंत्री रिषी उपाध्याय ने कहा कि लोगों को टूटी फूटी सड़कों पर चलना पड़ रहा है। बाद में राज्यपाल को संबोधित पत्र एसडीएम अरुण कुमार सिंह को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और संचालन गिर्राज कुशवाह ने किया। इस मौके पर मधुसूदन शर्मा, प्रेम सिंह कुशवाह, प्रदीप भाटी, केएल सिंघल, दूशासन सिसौदिया, मुन्नालाल त्यागी, सुशील शर्मा, निखिल गुप्ता, अनिल शर्मा, शिवशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
-----
सांसद की जुबान फिसली
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने के दौरान सांसद चौधरी बाबूलाल की जुबान कई बार फिसली। एक बार उन्होंने सपा सरकार में कार्य कर रहे अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो दूसरी बार एक जाति विशेष पर टिप्पणी की।
विज्ञापन

-----
अपेक्षाकृत कम रही भीड़
भाजपा के प्रदर्शन के दौरान काफी कम भीड़ रही। आयोजकों ने इसे कम समय में बना कार्यक्रम और भीषण गर्मी की बात कहकर पल्ला झाड़ा।
--------
किरावली में प्रदर्शन एक को
किरावली। आए दिन हो रही लूट, हत्या, डकैती, विद्युत कटौती, किसानों को मुआवजा न मिलने और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा एक जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें