फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी स्कूल के एमडी सहित दो पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 04:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मैनपुरी में एक पूर्व शिक्षिका ने स्कूल एमडी और कर्मचारी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। शिकायत के बाद शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया गया और उनकी बेटी का दाखिला भी रद्द कर दिया गया। पुलिस जांच की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। एक निजी स्कूल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और एक कर्मचारी पर पूर्व शिक्षिका ने दुष्कर्म के प्रयास का केस गुरुग्राम में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी शिक्षिका ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उनकी नौकरी 19 जनवरी 2025 को उक्त स्कूल शिक्षिका के तौर पर लगी थी और उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का दाखिला भी उसी स्कूल में कराया था। 12 जुलाई 2025 को विद्यालय के एमडी ने अपनी केबिन में बुलाया और अश्लील हरकतें कीं। किसी प्रकार विरोध करते हुए धक्का देकर वह बच निकली। इस पर एमडी ने उन्हें घटना उजागर करने पर उन्हें नौकरी से और बेटी को स्कूल से निकालने की धमकी दी। वहीं, स्कूल के कर्मचारी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 19 अगस्त 2025 को वह अपने घर चली गईं। बाद में उन्हें स्कूल बुलाया गया और बची हुई सैलरी देकर नौकरी से निकाल दिया गया। बेटी का दाखिला भी निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी पुलिस करेगी आगे की जांच
चूंकि घटना मैनपुरी के क्षेत्राधिकार में आती है, इसलिए गुरुग्राम पुलिस ने यह जीरो एफआईआर दर्ज कर मैनपुरी के लिए स्थानांतरित करेगी। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया है कि अभी तक उनके पास गुरुग्राम पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से केस स्थानांतरित होकर नहीं आया है। केस आने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें