फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुसमरा में दो पक्षों में मारपीट मामले में केस दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कस्बा कुसमरा निवासी अधिवक्ता व विपक्षी के बीच 18 अक्तूबर को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किए हैं। जानलेवा हमला और लूट के आरोप लगाए गए हैं। किशनी पुलिस जांच व कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कुसमरा निवासी अधिवक्ता जीतू मिश्रा ने बताया कि 18 अक्तूबर की सुबह वह खेत पर बने मंदिर की साफ सफाई कर रहे थे। तभी बाल गोविंद शुक्ला, संजय शुक्ला, विनय शुक्ला वहां आ गए। पिता और भाई से झगड़ा करने लगे। बाल गोविंद ने सरिया से हमला कर दिया, आरोपी ने कार की चाबी छीन ली और कार में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसका वीडियो भी उनके पास है। उनके व परिवार के साथ वह लोग आगे भी घटना अंजाम दे सकते हैं। दूसरे पक्ष से बाल गोविंद ने केस दर्ज कराया। बताया कि 18 अक्तूबर सुबह वह काम कर रहे थे। तभी प्रभाष मिश्रा, अंशुल मिश्रा, जीतू मिश्रा व तीन अन्य लोग आए और जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उनके चोट लगीं, इस दौरान उनके दिव्यांग पिता भी साथ थे। उनका मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी हत्या करने की धमकी देकर गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, इसी को लेकर विवाद होता रहता है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें