फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीपल चौकी के पास घोड़ा बग्गी से टकराई कार, आग लगने से जलकर राख

विज्ञापन
फोटो, क्षतिग्रस्त बग्गी, जली हुई कार - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर पीपल चौकी के पास सोमवार की रात एक कार और घोड़ा बग्गी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे वह देखते ही देखते जलकर पूरी तरह राख हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 10:45 बजे के करीब नगर चंद्र फतेहाबाद निवासी बबलू पुत्र रामभरोशी कार से आगरा से फतेहाबाद की ओर आ रहा था। जैसे ही वह पीपल चौकी के पास पहुंचा तो आगे बारात चढ़ाकर लौट रही घोड़ा बग्गी से उसकी कार की टक्कर हो गई। बग्गी में गढ़ी उदयराज निवासी पिनकू व नकुल सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि घोड़ा बग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के तुरंत बाद कार में अचानक आग लग गई। चालक बबलू ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में बग्गी सवार पिनकू और नकुल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें