फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार बनी आग का गोला, महंतों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा फतेहाबाद पर धू धूकर जलती कार स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टोल प्लाजा 21 फतेहाबाद के पास वृंदावन से भिंड जा रही महंतों की कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार धू-धू कर जलने लगी। कार सवार महंतों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। एक्सप्रेस-वे पर आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कार चालक महंत नारायण दास महाराज निवासी मौनीजी की बगीची, वृंदावन महामंडलेश्वर महंत राम मनोहर दास, महंत चंद्रमा दास और महंत ब्रह्मचारी के साथ वृंदावन से भिंड जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:20 बजे जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा 21 फतेहाबाद के पास पहुंची, तभी कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही कार सवार महंतों में चीख-पुकार मच गई। सभी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। एक्सप्रेस-वे पर आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर वाहन चालकों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई।

सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम, फतेहाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। सभी कार सवार महंत सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें