फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन संस्कृति के लिए नई चेतना का शंखनाद

Sat, 17 Jan 2026 03:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
श्री राम वन गमन यात्रा को शुरुआत करते उपस्थित अतिथिगण और अन्य लोग।
विज्ञापन
आगरा। भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीराम वन गमन पथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान, खंदारी से किया गया। इसमें जय श्रीराम के उद्घोष से माहाैल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


यात्रा के सोलो राइडर डॉ. मुकेश चौहान ने कहा कि यह यात्रा युवाओं को संदेश देती है कि पहचान जाति से नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और चरित्र से होती है। भगवान राम के वनवास से जुड़े 200 से 300 प्रमुख स्थलों को चिह्नित कर यह यात्रा की जा रही है। यात्रा संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या से लंका तक की यह सोलो राइड सनातन संस्कृति के प्रति नई चेतना का शंखनाद है।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि मूल्यों में गिरावट से सामाजिक और मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं। वरिष्ठ फिजीशियन प्रो. एके गुप्ता ने बच्चों में शुरू से ही संस्कार विकसित करने पर बल दिया। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा छह माह की तैयारी और सामाजिक संगठनों के सहयोग से साकार हुई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मन:कामेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगेश पुरी ने इसे शोध की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि यह यात्रा केवल राम की नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतवासी की सांस्कृतिक यात्रा है, जो संस्कृति, शोध और राष्ट्रभाव को एक सूत्र में पिरोती है। संचालन प्रो. ब्रजेश रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. शिखा गुप्ता, मनोज जादौन, जतिन अग्रवाल, प्रो. दीपा रावत, डॉ. श्वेता चौधरी, पूजा अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें