फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शेर खां से गढ़ी सदासुख तक करबन नदी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में करबन नदी पर पांचवां पुल बनने जा रहा है। शेर खां गांव से गढ़ी सदासुख को जोड़ने के लिए 5.64 करोड़ रुपये से यह पुल बनेगा। बृहस्पतिवार को शासन ने इसके निर्माण के लिए 1.69 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जारी कर दिए हैं। पुल निर्माण से करीब 20 हजार लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने इस पुल निर्माण के लिए शासन में पैरवी की थी। उन्होंने बताया कि शेर खां से सेमरी के गांव गढ़ी सदासुख तक पुल नहीं होने से ग्रामीणों को करीब पांच किमी. लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता था। ग्रामीणों का समय और धन बर्बाद होता था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव तैयार कराया। फिर शासन में पैरवी की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को बजट आवंटित हो गया है।

डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले करबन नदी पर नहर्रा, बांस सोना, ऊंचा गांव और बमानी में चार पुल बन चुके हैं। सेमरा से कालिंदी विहार को जोड़ने के लिए एक छठवां पुल भी जल्द बनेगा। जिसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पुल के साथ पक्की एप्रोच रोड भी बनेगी। जिससे पुल से चढ़ने व उतरते समय सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें