फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से घर जाते समय नाले में गिरी 9वीं की छात्रा, मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई में बुधवार दोपहर स्कूल से घर खाना खाने आ रही 9वीं कक्षा की छात्रा का पैर फिसल गया और वह नाले में सिर के बल जा गिरी। गंभीर हालत में परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे में छात्रा की मौत से घर में मातम छाया है।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी विनीत कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अनुष्का गांव के पास ही एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को वह खाना लेकर नहीं गई थी, दोपहर के समय मध्यावकाश पर वह खाना खाने के लिए घर आ रही थी। तभी रास्ते में नाले के पास अनुष्का का पैर फिसल गया और वह सिर के बल नाले में जा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने छात्रा को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार देर रात अनुष्का ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, परिजन शव को लेकर घर चले गए। छात्रा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें