मैनपुरी। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय बालक, बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान किया गया।
प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में जनपद आगरा की छह, मथुरा की छह, फिरोजाबाद की एक और मैनपुरी की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के अंडर-14, 17 और 19 तीनों ही वर्गों में मैनपुरी की टीम का दबदबा कायम रहा।
तीनों वर्गों में मैनपुरी की टीम विजेता, तो वहीं मथुरा को की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की अंडर 14 और अंडर-17 वर्ग में आगरा टीम विजेता बनी, मैनपुरी उपविजेता रही। अंडर-19 में मैनपुरी की टीम विजेता और आगरा उपविजेता रही।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ़ अशोक कुमार और प्रधानाचार्या डाॅ़ किरन सौजिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका सुभाष, इशांत, सर्वेश कुमार, अमर पचैरी और पंकज राठौर ने निभाई।
इस अवसर पर मंडलीय सचिव अनिल कुमार, रविलाल, कलीम खान, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, लालजी धूरिया, अजय यादव, उमेश याद, मुकेश कुमार, योगेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।