जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हो गया। प्रदेश के 40 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता कोलकाता में 15 जनवरी से होगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।
बालकों की रहने की व्यवस्था बैपटिस्ट हायर सेकंडरी स्कूल साईं का तकिया और बालिकाओं की गोपीचंद शिवहरे गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में की गई है। शिविर में गोरखपुर मंडल, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, सहारनपुर मंंडल, प्रयागराज, आगरा मंडल आदि के खिलाड़ी शामिल हैं। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर जिम्नास्टिक प्रशिक्षक राजेश यादव, रामप्रवेश दुबे, जावेद, करीना को दी गई। इस दौरान डॉ. एसके सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, कुलदीप जैन, अनिल कुमार, डॉ. रीनेश मित्तल, वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरू, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।