फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और यूरोप में हिंदी शिक्षक तैयार करेगा केहिंसं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीलंका के बाद अब केंद्रीय हिंदी संस्थान अमेरिका और यूरोप के कई देशों में हिंदी को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। संस्थान के उपाध्यक्ष डा. कमल किशोर गोयनका के मुताबिक अमेरिका और यूरोप में हिंदी के शिक्षक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्थान का उपाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. गोयनका अपने पहले दौरे पर यहां आए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि विदेशों में केंद्रीय हिंदी संस्थान पाठ्यक्रम देगा, परीक्षाएं कराएगा और प्रमाणपत्र भी देगा। यहां के प्रोफेसर ही वहां परीक्षाएं कराने जाएंगे, लेकिन बाकी सभी व्यवस्था संबंधित देश की सरकार को ही करना होगा। इसके लिए कई देशों के दूतावासों से संपर्क किया गया है और प्रस्ताव मांगे गए हैं। ज्यादातर देश इस प्रस्ताव से सहमत हैं। वे चाहते हैं कि उनके यहां हिंदी के प्रमाणित अध्यापक हों जिनके पास भारत सरकार का प्रमाणपत्र हो। ऐसा समझौता अभी तक केवल श्रीलंका के साथ ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र, चीन, अमेरिका और दक्षिण के राज्यों में हिंदी में दिए गए भाषण से भाषा को बल मिला है। इस भाषा में भी रोजगार के तमाम अवसर अब दिखते हैं। सभी नौ केंद्रों का आगरा मुख्यालय है, इसलिए ज्यादा जिम्मेदारी यहीं के स्टाफ की है। नई योजनाओं को शुरू करने की बजाय पुरानी योजनाआें को सक्रिय किया जाएगा। संस्थान की पत्रिकाआें को नया रूप देकर उनका लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें