फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में सेंट कानरेड्स स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स आफ आगरा की ओर से सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी जगह मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। बास्केटबॉल: सेंट कानरेड्स इंटर कालेज में बालक, बालिका वर्ग में बास्केटबॉल फाइनल प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में सेंट कानरेंड्स प्रथम, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल द्वितीय और सेंट एंड्रूज स्कूल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, द्वितीय पुरस्कार सेंट कानरेड्स और तृतीय पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिला।
विज्ञापन


इंग्लिश इलोक्यूशन: आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कालोनी में इंग्लिश इलोक्यूशन प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में सेंट पीटर्स के छात्र अक्षत गोयल ने प्रथम, सुमित राहुल की छात्रा प्रेक्षा सेठनानी ने द्वितीय और सेंट एंड्रूज स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा तृतीय पुरस्कार जीता। वहीं, सीनियर वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल की प्रतिष्ठा सिंह, सेंट पीटर्स कालेज के अथर्व मित्तल और अयान हुसैन को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा पुरस्कार मिला।

बैडमिंटन: सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल सेमिफाइनल में पहुंचे। निर्णायक मंडल में केपी सिंह, एमके बिंदु, ललित पाराशर, उमाशंकर पाठक, मनोज पाठक, पवन सिंह चौहान और उदय प्रताप सिंह रहे। बालक वर्ग के सेमिफाइनल में सेंट एंड्रूज, जॉन मिल्टन, सेंट पीटर्स और दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


खो-खो: सेंट मार्क्स स्कूल, कुबेरपुर बालक एवं बालिका वर्ग के मैच हुए। दोनों ही वर्गों में सेंट एंड्रूज एवं सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें