फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम की डोर मजबूत करता करवा चौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मेहंदी से रचे हाथ, सोलह शृंगार और पिया का इंतजार। खासकर जब पहला करवाचौथ हो। तेजनगर, कमला नगर की मीतिशा भी ऐसी सुहागिनों में एक हैं, जो व्रत को लेकर जबरदस्त उत्साहित हैं। दो दिन से खरीदारी चल रही है, फिर भी कुछ न कुछ बाकी है। इसमें सास मंजू दियालानी की मदद ले रही हैं। मीतिशा बताती हैं कि नई डिजाइन की मेहंदी लगाने के अलावा ड्रेस सलेक्ट बड़ी चुनौती है। लहंगा-ओढ़नी या फिर बाजार में आईं साड़ियां। इनका सलेक्शन उन्हें उलझाए हुए है। मीतिशा का मानना है कि यह सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि जिंदगी की डोर को बांधे रखने वाला प्रेम का जरिया है। पति आशीष दियालानी भी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने को उतावले हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर ‘सोने’ पे सुहागा
आगरा। सुहागिनों का त्योहार, उस पर गिरे सोने के भाव। ऐसा सुनहरा मौका भला बार-बार कहां आता है। महिलाओं के लिए तो यह सोने पे सुहागा है। फेस्टिव सीजन में करवाचौथ के लिए ज्यूलरी ब्रांड्स ने कई तरह के ऑफर पेश किए हुए हैं। हल्की ज्यूलरी की डिमांड करवाचौथ पर खासी रही। परंपरागत सोने की ज्यूलरी के साथ नवविवाहितों में डायमंड के गहने का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। किनारी बाजार, जौहरी बाजार, शाहगंज और एमजी रोड के ज्यूलरी शोरूम पर खरीदारों की भीड़ खासी रही।
सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, उनकी समृद्धि, निरोगता तथा संतान प्राप्ति की इच्छा के साथ शनिवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
ब्यूटी पार्लरों पर नव विवाहिताओं की रही भीड़
आगरा। करवाचौथ पर्व है प्रेम का, विश्वास का और कामनाओं का। सुहागिनें इस विशेष त्योहार के लिए खुलकर सजने संवरने में जुटी हैं। ताकि निर्जल व्रत रख लंबे इंतजार के बाद जब साजन का दीदार करें तो उनकी खूबसूरती के आगे चांद भी फीका नजर आए...। करवाचौथ बाजारों में रौनक लेकर आई। फेस्टीव सीजन में साड़ी बाजार में तो बूम रही, मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को नंबर लगाने पड़ेे। शहर के प्रमुख बाजार सदर, किनारी बाजार, राजामंडी, शाहगंज, कमला नगर, न्यू आगरा, नौलक्खा और पश्चिमपुरी में महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


साड़ी शोरूम में मेहंदी मुफ्त
महिलाओं के लिए यह त्योहार साड़ी, गिफ्ट और सजने-संवरने के लिए है। साड़ी शोरूमों पर ब्रासो, सिफॉन, वेलवेट बार्डर और हाफ नेट की डिजायनर साड़ियों की मांग भी ज्यादा रही। गुलाबी, लाल और हरी साड़ियों के साथ गोल्डन टच की साड़ियां भी खूब बिकीं। कई शोरूम्स पर साड़ी खरीदने के साथ मेहंदी लगवाने की मुफ्त सुविधा दी गई।

छूट पर निखर गए ब्यूटी पार्लर
आगरा। भारी भरकम मेकअप के उलट स्किन केयर के लिए ही महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंचीं। बीते तीन दिन से स्किन केयर के पैकेज पार्लर संचालकों ने बनाकर दिए थे। नवविवाहिताओं ने फेसियल, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडीक्योर कराया, जबकि अधिकांश ने फेसियल के जरिए ही चेहरा दमकाया। संजय प्लेस के ब्यूटी पार्लर संचालक दौलत परमार के मुताबिक, 25 फीसदी की छूट महिलाओं को दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें