फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज हैं पर नहीं निकलता बायो वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हास्पिटल में मरीज हैं, लेकिन मेडिकल वेस्ट नहीं निकलता। देहली गेट स्थित एक हास्पिटल की लॉग बुक तो यही बताती है। निरीक्षण को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों की एंट्री तो मिली लेकिन लॉग बुक में मेडिकल वेस्ट नहीं होना दर्शाया गया था। इस पर हास्पिटल संचालक और एजेंसी को नोटिस देने की बात कही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहली गेट स्थित एसएस हास्पिटल में निरीक्षण किया। यहां गेट के पास दो बोरों में बायो वेस्ट भरे थे। जब टीम ने लॉग बुक चेक की तो 20 बेड पर मरीज दर्ज थे। ओवर राइटिंग भी थी। टीम ने गेट पर बोरों में रखे मेडिकल वेस्ट दिखाकर लॉग बुक की हकीकत पूछी। संचालक ने एजेंसी द्वारा वेस्ट न उठाए जाने की बात कही। एसीएमओ डा. अजय कपूर ने बताया कि मेडिकल वेस्ट का सही निस्तारण नहीं हो रहा था। हास्पिटल और एजेंसी को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें