आगरा। खुदरा कारोबारियों के अच्छे दिन फिर से आ गए हैं। नवरात्र से पहले बढ़ी मांग का बहाना बनाकर आलू के भाव 35 रुपये/किग्रा तक पहुंचा दिए, वहीं हल्द्वानी आलू की कीमत 50 रुपये/किग्रा पर आ गई। जबकि आलू के थोक दाम बढ़े ही नहीं है। सप्ताह भर पहले तक आलू 24 रु पये किग्रा पर था। ये हाल तब है जब कोल्ड स्टोरों में आलू भरा पड़ा है। दीवाली से पहले पंजाब और पूर्वी यूपी से आलू की आवक शुरू हो जाएगी।
आगरा में इस साल कोल्ड स्टोरों में तकरीबन 3.75 करोड़ पैकेट आलू रखा गया था। अब तक दो करोड़ पैकेट की निकासी हो चुकी है। तकरीबन 80 लाख पैकेट आलू बीज बतौर बुवाई में प्रयोग किया जाना है। तकरीबन एक करोड़ पैकेट आलू 30 नवंबर से पहले बाजार में खत्म करना होगा। आलू की थोक कीमतें 850 से 950 रुपये कट्टे पर स्थिर हैं। खुदरा कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आलू उत्पादक समिति के प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि किसानों को आलू की कीमत नहीं मिल रही है। खुदरा कारोबारी आलू की दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं।
सब्जियों का ये भाव
आलू 35
आलू हल्द्वानी 50
टमाटर 40
अरबी 40
भिंडी 30
टिंडा 40
करेला 40
धनिया 150
नीबू 80
मिर्च 50
लौकी 20
मूली 20
फलों के भाव
केला 40
अनार 100
सेब 100
पपीता 40