फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मौत’ के कगार पर जीवनरक्षक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जीवनरक्षक दवाएं बिजली के बगैर ‘मौत’ के कगार पर हैं। 10 से 12 घंटों की कटौती के चलते कोल्ड चेन टूटने से गुणवत्ता खराब होने लगी है। इससे आक्रोशित फव्वारा के थोक दवा व्यापारियों ने कोतवाली के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी, यदि कटौती नहीं रुकी तो बेमियादी बंदी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष आशू शर्मा के नेतृत्व में दवा कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। दवा व्यापारियों का कहना है कि माइनस तापमान में रखे जाने वाले इंजेक्शन बिन बिजली बेअसर साबित होंगे। यदि कुत्ते के काटने पर वैक्सीन प्रयोग की जाएगी तो असर ही नहीं करेगी। यही हाल जीवनरक्षक दवाओं और इंजेक्शन का भी है। आशू शर्मा ने कहा कि दवाएं खराब होने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। साख भी खराब हो रही है। अगर, प्रशासन ने बिजली कटौती पर 24 घंटे में काबू नहीं पाया तो बेमियादी बंद किया जाएगा। प्रदर्शन में सुंदर चेतवानी, देवेन्द्र अग्रवाल, राम अवतार शर्मा, पिंकी शर्मा और मून पंडित मौजूद रहे।
बेमियादी बंदी को मजबूर फार्मा
बिजली संकट पर आगरा फार्मा एसोसिएशन की बैठक फव्वारा स्थित खिन्नी गली कृष्णा मेडीकेयर में हुई। महामंत्री महेश अग्रवाल ने कहा कि फ्र्रिज के काम न कर पाने से दवाओं की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। वहीं कंप्यूटर से बिलिंग भी नहीं हो पा रही। दवा का थोक बाजार बेमियादी बंदी के लिए मजबूर होगा। दवा व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर सिर्फ प्रदर्शन करेंगे। बैठक में शशिशेखर शर्मा, महेश अग्रवाल, ओम प्रकाश, नरेंद्र पंसवानी, नवल तिवारी, संजीव गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, आशीष ब्रह्मभट्ट, महेश सिंघल, बंगाली बाबू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं पर असर
- एल्बुमिन
- टेटबेक
- हेपेटाइटिस ए
- हेपेटाइटिस बी
- रेबीपुर
- वेक्सोरब
- इंसुलिन
- प्यूफर्जिन
- टाइरेक्स
- बी-पॉच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें