फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के दससदस्यों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एक यूनिट रक्तदान से चार की जान बचती है। मानव सेवा और पुण्य का इससे बेहतर जरिया कोई नहीं। इसी भाव से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भी रक्तदान को कदम बढ़ाए। अमर उजाला फाउंडेशन की जागरूकता पहल इसके लिए प्रेरणा बनी। फाउंडेशन के प्रयासों से रक्तदान के लिए समाजसेवी और संगठनों का जुड़ना जारी है। रविवार को एसएन मेडिकल कालेज में ब्राह्मण महासभा के दस सदस्यों ने रक्तदान किया। संख्या भले ही कम थी, लेकिन जोश और जज्बा कई गुना ज्यादा दिखा। अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह शुरूआत भर है, मानव सेवा के लिए जल्द विशाल कैंप लगाया जाएगा। कैंप में अमित चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, राहुल दीक्षित, अनूप शर्मा, सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन


डोनर क्लब ने की मदद
राजपुर चुंगी की वर्षा 30 जुलाई को मथुरा से लौटते वक्त ट्रेन से उतरने के दौरान धक्का-मुक्की में नीचे गिरीं और एक पैर कट गया। अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। तीन ऑपरेशन हुए और 17 यूनिट से अधिक रक्त चढ़ा। डाक्टर ने एक और यूनिट की जरूरत बताई। रिश्तेदार-पड़ोसी भी रक्तदान कर चुके थे। उनके आग्रह पर अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनर क्लब ने उन्हें एसएन मेडिकल कालेज से रक्त दिलाया। वर्षा के भाई जयंती प्रसाद बोले, फाउंडेशन ने इंसानियत का धर्म निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें