फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पंचायत के बाद शादी पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रेम विवाह में आड़े आ रहे परिजनों से पेठा कारोबारी की बेटी ने बगावत कर दी। पिता से प्रेमी की जान का खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों परिवारोें को बातचीत का वक्त दिया। इस पर कलक्ट्रेट में ही पंचायत हुई। लड़की और लड़का पक्ष में काफी बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद कारोेेबारी ने बेटी से नाता तोड़ लिया। दोनों परिवारों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए। फिर प्रेमी युगल ने शादी की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामला एमएम गेट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पेठा कारोबारी की बेटी के प्रेम संबंध छह साल पहले घटिया के रहने वाले युवक से हो गए। युवती ने प्रेम विवाह के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कुछ दिन पूर्व वेरीफिकेशन के लिए कोर्ट का पत्र घर पहुंचा तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने प्रेमी का स्टेटस और विजातीय होने के कारण शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बेटी का मानसिक संतुलन खराब है। इसके बारे में युवती को पता चला तो उसने बगावत कर दी। प्रेमी की जान का खतरा जताते हुए एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। बुधवार को सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने लड़का और लड़की पक्ष को बुलाया। दोनों को आपस मेें बातचीत का वक्त दे दिया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट में पंचायत शुरू हो गई। इसमें लड़के के ताऊ, मां, लड़की के माता-पिता के साथ मामा, दो वकील समेत अन्य लोग मौजूद थे। पेठा कारोबारी ने अपनी बेटी से नाता तोड़ लिया। उसे जायदाद से भी बेदखल कर दिया। उन्होंने लिखकर दिया कि बेटी स्वतंत्र है। वह शादी कर सकती है। स्टांप पेपर दोनों परिवारों ने लिखकर हस्ताक्षर भी किए। सीओ ने बताया कि युवती की शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। उन्होंने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें