फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर अफवाह से दहशत, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नाला काजीपाड़ा में मासूम अभय की मौत पर बिजलीघर पर हुए बवाल के बाद बुधवार को अफवाह ने दहशत फैला दी। दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की अफवाह से बिजलीघर सहित आसपास का बाजार बंद हो गया। लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी पर पुलिस अधिकारी और फोर्स दौड़ पड़ी। मगर, वहां पर कुछ नहीं मिला। दो घंटे बाद बाजार भी खुल गया।
विज्ञापन

सोमवार को मासूम की मौत के बाद हुए बवाल के दौरान स्वरूप नगर के सनी को पुलिस के ट्रक के आगे फेंक दिया गया था। उसके ऊपर से ट्रक निकल गया था। घायल का एसएन मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी चक्की पाट क्षेत्र में पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने बाजार में अफवाह फैला दी कि चक्की पाट से युवकों का झुंड निकला है, जो दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट कर रहा है। व्यापारियों ने धड़ाधड़ शटर गिराने शुरू कर दिए। वायरलेस सेट पर भी बवाल की सूचना का मैसेज चला तो अधिकारियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ सदर असीम चौधरी, एएसपी लोहामंडी शैलेष कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी की, मामला कोरी अफवाह का निकला। पुलिस ने चक्की पाट में अफवाह फैलाने पर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों की गिरफ्तारी का लोगों ने विरोध भी किया। तकरीबन दो घंटे बाद बाजार फिर से खुल गया। सीओ सदर ने बताया कि माहौल खराब करने के मामले में पांच लोगों को पकड़ा है। शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।


घायल सनी से बेफिक्र हैं पुलिस अधिकारी, आक्रोश
पुलिस के वाहन से घायल हुए टीला हुसैन खां, स्वरूप नगर निवासी सनी का इलाज एसएन मेडिकल कालेज में चल रहा है। सनी तीन भाइयों में बड़ा है। वह जूते का काम करके परिवार का पेट पाल रहा है। उसके सीधे पैर में फ्रेेक्चर हो गया है। परिवारीजनों के पास इतना पैसा नहीं है कि उसका निजी अस्पताल में इलाज करा लें। रिश्तेदारों का कहना है कि सनी को घायल करने वाला पुलिस का वाहन था। अधिकारियों ने उसकी सुध नहीं ली। सनी का इलाज न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन



नाला काजीपाड़ा में लोगों ने घर छोड़े
मासूम की मौत के बाद नाला काजीपाड़ा क्षेत्र में पुलिस के मुकदमे से भी दहशत का माहौल है। बवाल करने वाले तो घरों को छोड़कर फरार हो गए हैं। जो लोग बवाल में दूर दूर तक शामिल नहीं थे, उन्हें पुलिस का उत्पीड़न सहना पड़ सकता है। यही वजह है कि काजीपाड़ा, चक्की पाट सहित अन्य स्थानों के लोगों ने घरों को छोड़ दिया है। सोमवार और मंगलवार को हुए बलवे के मामला पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें से 60 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें