फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के बेटे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिढ़ाकुर। नानपुरा गांव में कार सवार बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े घर के सामने से बीएससी के छात्र का अपहरण कर लिया। बहन की चीखपुकार ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन अपहरणकर्ता जयपुर हाईवे की तरफ भाग निकले। मलपुरा थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी रोड स्थित नानपुर गांव निवासी पोप सिंह पीडब्ल्यूडी में सुपरवाइजर हैं। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे नीले रंग की जायलो कार उनके घर के सामने आकर रुकी। उसमें चार लोग सवार थे। एक युवक गाड़ी से उतरा और दरवाजे पर खड़ी पोप सिंह की बेटी कल्पना के पास पहुंचा। युवक ने खुद को उसके 17 वर्षीय भाई भानू प्रताप उर्फ सोनू का कोचिंग का साथी बताया। कहा कि कोचिंग से संबंधित बात करनी है। इस पर कल्पना ने अपने भाई सोनू को बाहर बुलाया। युवकों ने उसने गाड़ी में खिंच लिया और गाड़ी को आगरा-जयपुर हाईवे की ओर दौड़ दिया। पोप सिंह की बेटी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन अपहरणकर्ता भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। जिस पर थाना मलपुरा पुलिस पहुंची। साथ ही अन्य थानों को भी अलर्ट कर दिया गया। इधर, परिजनों ने सोनू का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद जा रहा था। सोनू बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें