फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्वो बस में छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वोल्वो बस में छात्रा को अकेली देखकर एक युवक ने उससे छेड़खानी कर दी। युवक की हरकतों से आजिज छात्रा ने सिकंदरा थाने के सामने बस के पहुंचते ही हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मी युवक को थाने ले आए। दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। युवक के माफी मांगने पर मामला रफादफा कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा वोल्वो बस से शनिवार को गुड़गांव से लौट रही थी। आगे की सीट पर मदिया कटरा क्षेत्र का एक युवक बैठा हुआ। आरोप है कि युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा चुप रही तो उसका साहस बढ़ गया। उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं, बस जैसे ही सिकंदरा थाने के पास पहुंची छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने भी बस को थाने के सामने लगा दिया। हंगामा देख पुलिसकर्मी पहुंच गए और युवक को थाने में ले आए। युवक और छात्रा के परिजन भी पहुंचे। युवक ने छात्रा से माफी मांगी। इस पर मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार का कहना है कि बस में सीट पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें