फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर पर कब्जे से भड़का गुस्सा, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंदिर पर कब्जा के प्रयास से आक्रोशित विजय नगर के नगला धनी मुहल्ले की महिलाओं ने बुधवार को हरीपर्वत थाने पर जमकर हंगामा काटा। तपती दोपहरी में सड़क पर लेटकर उन्होंने विरोध प्रदर्शित किया। पुलिस ने मंदिर पर चल रहे निर्माण को रोकवाया तब जाकर महिलाएं थाने से हटीं। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

विजय नगर के नगला धनी में मंदिर पर कब्जे के विरोध में बस्ती के लोग एकजुट हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने वहां काम कर रहे दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ तो लोगों ने पंचायत की। इसके बाद थाने पर धमक पड़े और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दशकों पुराना यह मंदिर पहले ठाकुर समाज के लोगों का था, लेकिन काफी समय पहले बस्ती के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया था। तभी से बस्ती के लोग समारोह का आयोजन मंदिर में ही करते हैं। कुछ दिनों से बस्ती का ही चंद्रपाल सिंह मंदिर में कब्जा करने की कोशिश में लगा है। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले उसने मंदिर में कमरे का निर्माण शुरू करा दिया। विरोध करने पर उसने धमकी दी। आरोप है कि चंद्रमोहन मंदिर में जुआ खिलवाता है। गैस रिफिलिंग का काम भी करता है। पुलिसकर्मियों से सेटिंग है।
महिलाओं के उग्र तेवर को देखते हुए कई थाने की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने दो दिन में मामला हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूरों को छोड़ दिया। हरीपर्वत इंस्पेक्टर का कहना है कि विवाद सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें