फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के गार्ड से मिले अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विजया बैंक की सदर शाखा में सनसनीखेज डाका और आगजनी की घटना में पुलिस की शक की सुई एटीएम के गार्ड पर है। पूछताछ में उससे अहम सुराग मिलने पर तस्दीक के लिए दो टीमों को रवाना किया गया है। बदमाशों के स्केच भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें, आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गुरुवार को विजया बैंक की सदर शाखा में दिनदहाड़े डकैती डालकर बैंक में आग लगा दी थी। बैंक कर्मियों और ग्राहकों की जान बमुश्किल बचाई जा सकी थी। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ खुलासे की कोशिशों में जुटी है। पुलिस ने बैंक के एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उससे अहम सुराग मिले हैं। इस पर पुलिस की दो टीमों को मुरैना, ग्वालियर और हाथरस, अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं, पुलिस टीम ने आगरा, अलीगढ़ की जेल में कुछ कुख्यात लुटेरों से पूछताछ की है।
उधर, पुलिस ने बदमाशों के हुलिया के आधार पर चार स्केच तैयार करवाए हैं। रविवार को टीम ने सदर बाजार में इन संदिग्धों के स्केच दुकानदारों को दिखाए। पुलिस का मानना है कि लुटेरे सदर बाजार में काफी देर तक रेकी करते रहे थे। हालांकि, स्केच से अभी तक पुलिस को खास मदद नहीं मिल सकी है। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि बैंक डकैती में सुराग मिले हैं। उन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन




दोबारा वारदात की तैयारी में तो नहीं गैंग?
आगरा। विजया बैंक डकैती कांड को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथी शहर में दोबारा कोई वारदात करने की तैयारी में हैं? क्या यह गैंग अब तक शहर में है। सुल्तानपुरा गुम्मट में शनिवार को हुई घटना से यही लग रहा है।
सुल्तानपुरा गुम्मट निवासी नूर मोहम्मद की टाटा सफारी घर के बाहर खड़ी थी। लोगोें के मुताबिक, शनिवार रात को सफेद रंग की ह्यूंडई वरना कार में आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने टाटा सफारी को ले जाने की कोशिश की लेकिन सेंसर सिस्टम लगे होने से हूटर बज उठा। इससे जगार हो गई। लोग घरों से बाहर निकले तो बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। पीछा करने पर कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर बदमाश भाग निकले। सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं ये बैंक लुटेरों के साथी तो नहीं हैं। पहली वारदात में ज्यादा माल हाथ नहीं लगने पर कहीं किसी अन्य बैंक को निशाना बनाने की तैयारी तो नहीं की जा रही है। बताते चलें कि डकैती के बाद बदमाश चोरी की कार को सुल्तानपुरा में छोड़कर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने कार को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें